जुडो का सुशीला को रजत से करना पड़ा संतोष

बर्मिंघम,  (वार्ता) जूडो खिलाड़ी एल सुशीला देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनायी लेकिन उन्हें फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की माइकला वाइटबूई से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा।
सुशीला ने सेमीफाइनल मैच में मॉरीशस की प्रिसिला मोरांड को मात दी थी लेकिन फ़ाइनल में वह माइकेला से चार मिनट 25 सेकंड में हार गयीं।
राष्ट्रमंडल खेलों में यह उनका दूसरा पदक है।
इससे पहले उन्होंने 2014 में ग्लास्गो में पदक जीता था।

इस बीच विजय कुमार ने पुरुष 60 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।

नव भारत न्यूज

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

Tue Aug 2 , 2022
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 रुपये प्रति बैरल से नीचे आ जाने के बावजूद देश में मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में करीब दो माह से अधिक समय से ईंधन की कीमतों […]

You May Like