अमेरिकी जलवायु विधेयक को सीनेट की मंजूरी

वाशिंगटन 08 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन की ओर से पेश जलवायु विधेयक को अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दे दी है।

करीब 18 महीने की जद्दोजहद के बाद इस विधेयक को अब डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले सदन में भेजा जायेगा, जहां इस सप्ताह इसके पारित होने उम्मीद है।

अमेरिका में कुछ ही महीने बाद मध्यावधि चुनाव होने वाले हैँ और ऐसे समय इस विधेयक का पारित होना देश में बहुत समय से लंबित घरेलू आर्थिक एजेंडे के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

डेमोक्रेटिक सीनेट के बहुमत वाले नेता चक शूमर ने कहा कि एक साल से अधिक की कड़ी मेहनत के बाद सीनेट इतिहास बना रही है।

हवाई के एक डेमोक्रेट सीनेटर ब्रायन शेट्ज़ ने कहा , “अब मैं अपने बच्चे की आंखों में देख सकता हूं और कह सकता हूं कि हम वास्तव में जलवायु के बारे में कुछ कर रहे हैं।”

नव भारत न्यूज

Next Post

रणवीर सिंह -आलिया भट्ट हैं नई जेनरेशन के शाहरुख खान-काजोल : करण जौहर

Mon Aug 8 , 2022
मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को नयी जेनरेशन का शाहरूख खान-काजोल मानते हैं। बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ‘सबसे फेमस रोमांटिक जोड़ी’ में से एक मानी जाती है। करण जौहर के निर्देशन में बनी उनकी डेब्यू फिल्म ‘कुछ-कुछ होता’ में यह […]

You May Like