मुख्यमंत्री शनिवार को जुमेराती पोस्ट ऑफिस में फहरायेंगे तिरंगा

भोपाल  -मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 13 अगस्त, शनिवार को सुबह 10.30 बजे जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहरा कर “हर घर तिरंगा” अभियान का शुभारंभ करेंगे। जुमेराती पोस्ट ऑफिस वह स्थान है जहाँ भोपाल रियासत के स्वतंत्र भारत में विलीनीकरण आंदोलन के समय झंडा फहरा गया था। घटना के मुख्य नायक श्री अक्षय कुमार और श्री रामचरण राय थे। इस घटना से आंदोलन को भोपाल रियासत में नागरिकों का अपार समर्थन मिला और आखिर में भोपाल रियासत का भारत के संघ में विलय हो सका।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इस महत्वपूर्ण स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी प्रदेशवासियों से अपने घर, कार्यालय, संस्था, सार्वजनिक स्थान आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।

नव भारत न्यूज

Next Post

राशिफल-पंचांग 13 अगस्त 2022:-

Sat Aug 13 , 2022
पंचांग 13 अगस्त 2022:- रा.मि. 22 संवत् 2079 भाद्रपद कृष्ण द्वितीया शनिवासरे रात 3/17, शतभिषा नक्षत्रे रात 2/42, शोभन योगे दिन 11/7, तैतिल करणे सू.उ. 5/31, सू.अ. 6/29, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष- शनिवार 13 अगस्त 2022 वर्ष के […]

You May Like