फिलिपींस में सुपर टायफून नोरू का कहर , पांच की मौत

मनीला 26 सितंबर (वार्ता) फिलिपींस के ल्यूज़ोन द्वीप में सुपर टायफून नोरू के कारण हो रही जबरदस्त बारिश और तूफानी हवाओं ने कहर ढाया है और इसी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है।
सरकार की ओर से सोमवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि रविवार दोपहर में नोरू के प्रभाव में हुई तबाही के चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी है। बुलाकान प्रांत के गर्वनर डेनियल फर्नांडो ने कहा कि सोमवार सुबह आयी जबरदस्त बाढ़ में पांच राहतकर्मी बह गये। यह लोग राजधानी मनाली के उत्तरी शहर सान मिगुएल में राहत एवं बचाव के कार्य में जुटे थे। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी की ओर से इस बारे में रिपोर्ट अभी आनी है।

नव भारत न्यूज

Next Post

इंडियन 2 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है काजल अग्रवाल

Mon Sep 26 , 2022
मुंबई, 26 सितंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। काजल अग्रवाल जल्द ही कमल हासन के साथ इंडियन 2 में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। काजल अग्रवाल ने अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी […]

You May Like