बरगवां का निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल

जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा का थामा दामन

सिंगरौली : नवगठित नगर परिषद् के चुनाव में स्पष्ट बहुमत किसी दल को नहीं मिला है। 15 वार्डों के चुनाव में भाजपा को 6, आप को 5, निर्दलीय 3 एवं 1 पार्षद कांग्रेस पार्टी का निर्वाचित हुआ है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए 8 पार्षदों की जरूरत पड़ेगी। भाजपा एवं आम आदमी पार्टी जोड़-तोड़ शुरू की है। वार्ड क्र.12 के निर्वाचित निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गया है।गौरतलब हो कि जिले के नवगठित नगर परिषद् बरगवां एवं सरई में 30 सितम्बर को मतों की गणना की जाकर चुनाव की घोषणा की गयी थी। जिसमें बरगवां में 15 वार्डों के चुनाव में भाजपा को 6, आप को 5, निर्दलीय 3 एवं 1 पार्षद कांग्रेस पार्टी का जीत हासिल किया है।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए 8 पार्षदों की जरूरत है। बरगवां नगर परिषद् के वार्ड क्र.12 से निर्वाचित निर्दलीय प्रत्याशी रामचन्द्र ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंच जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के विशेष मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। अभी भाजपा को एक और पार्षद की जरूरत है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि इसके लिए भाजपा जोड़-तोड़ कर रही है। पहले चर्चाएं थीं कि उपाध्यक्ष पद आम आम आदमी पार्टी के खाते में जाने की चर्चाएं थीं किन्तु भाजपा संगठन को यह मंजूर नहीं है। दोनों पद भाजपा अपने कब्जे में रखना चाहती है। हालांकि सरई के नगर परिषद् के चुनाव में भाजपा के सारे अनुमानो पर पानी फिर गया।

सरई अंचल भाजपा का गढ़ माना जाता है। किन्तु यहां भाजपा, कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों प्रमुख दलों के दो-दो पार्षद प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। यहां गोंंगपा ने पांच पार्षद जीताकर भाजपा, कांग्रेस को सकते में डाल दिया है। छ: पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। सरई में राजनीति का बड़ा उलटफेर होने की सुगबुगाहट शुरू है। कौन सा उलटफेर और किस दल के द्वारा किया जा रहा है इसका भी धीरे-धीरे खुलासा हो जायेगा।

नव भारत न्यूज

Next Post

जबलपुर से अहमदाबाद के लिए आज से नई ट्रेन और कल से चलेंगी मेमू व चिरमिरी एक्सप्रेस

Tue Oct 4 , 2022
जबलपुर: जबलपुर से अहमदाबाद के लिए नई स्पेशल ट्रेन न. 01704/03 का परिचालन मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है।इस समबन्ध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन ने बताया कि वर्तमान में पर्वो पर रेल यात्रियों को अवागम में सुविधा देने के लिए रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को मंजूरी […]

You May Like