भोपाल, (वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे 12 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने यूनीवार्ता से चर्चा में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि श्री खड़गे 12 अक्टूबर की सुबह यहां पहुंचेंगे और वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वापस लौट जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री खड़गे बुधवार सुबह विशेष विमान से आएंगे और कुछ घंटों की यात्रा के बाद पूर्वान्ह में ही वापस चले जाएंगे। वे यहां मीडिया से भी चर्चा कर सकते हैं।
इसके पहले श्री खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान आज अहमदाबाद से प्रारंभ किया। अब वे विभिन्न राज्यों में भी प्रचार अभियान के तहत जाएंगे।
Next Post
बड़े बजट की मेगास्टार फिल्में आएंगी मध्यप्रदेश : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला
Sat Oct 8 , 2022
भोपाल-मध्यप्रदेश में बड़े बजट और मेगास्टार फिल्मों की शूटिंग और फिल्म पर्यटन द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने पर्यटन विभाग और प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं के बीच एमओयू हुआ। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड में कंटेंट इंजीनियर मीडियाटेक एलएलपी मुंबई, टूरिज्म बोर्ड और म.प्र. पर्यटन विकास निगम ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग […]

You May Like
-
September 30, 2021
भूपेश समर्थक विधायकों ने राहुल से मिलने को दिल्ली में डेरा जमाया
-
May 23, 2022
समय-सीमा में पूरी करें ईव्हीएम की एफएलसी-सिंह
-
December 6, 2022
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तीन दिन का समय शेष
-
July 26, 2022
कोविंद ने संविधान के आदर्शों को बरकरार रखा: मोदी