महाराष्ट्र में बस में आग लगने से ग्यारह लोगों की मौत

नासिक 08 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के नासिक में कल रात एक बस में आग लग जाने से कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि कल रात बस में आग लग जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम अभी म़ृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्टो के अनुसार शनिवार तड़के एक यात्री बस नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें आग लग गई। जिससे कई यात्री बस से फंस गए जबकि अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को एक निजी यात्री बस के ट्रक से टकरा जाने और उसमें आग लगने से कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के औरंगाबाद-नासिक मार्ग पर हुई जब बस यवतमाल से मुंबई की ओर आ रही थी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।
श्री शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि की भी घोषणा की और सभी घायलों के निशुल्क इलाज के आदेश दिए।

 

नव भारत न्यूज

Next Post

आयरलैंड में पेट्रोल पम्प पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत

Sat Oct 8 , 2022
बलिन 08 अक्टूबर (वार्ता/शिन्हुआ) आयरलैंड के को डोनेगल में एक पेट्रोल पम्प पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गयी। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टो में दी गयी है। स्थानीय मीडिया ने आयरलैंड पुलिस के हवाले से कहा है कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे आयरलैंड के […]

You May Like