कार्तिक आर्यन -कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा के पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी

मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म सत्यप्रेम की कथा के पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी हो गयी है।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी ‘सत्य प्रेम की कथा’ में नजर आयेगी।इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है।
कार्तिक और कियारा ने फिल्म की पूरी टीम के साथ सेट पर जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में कार्तिक और कियारा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

सत्यप्रेम की कथा की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट किया गई है।समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है।
इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सत्य प्रेम की कथा 29 जून 2023 को रिलीज होगी।

नव भारत न्यूज

Next Post

'पुष्पा: द रूल' में काम करेंगे अर्जुन कपू

Sun Oct 9 , 2022
मुंबई,  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में काम करते नजर आ सकते हैं। ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिका निभायी थी।यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हुयी थी। अब ‘पुष्पा: द राइज’ का दूसरा पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ बनाया जा रहा है। कहा […]

You May Like