भ्रष्टाचार पर आठ साल में नहीं हुई कोई कार्रवाई : खडगे

नयी दिल्ली 05 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि वह जीरो टोलरेंस की बात तो करती है लेकिन हकीकत यह है कि पिछले आठ साल में उसने भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं।
श्री खडगे ने कहा कि इस दौरान भाजपा सरकारों में कई बड़े घोटाले हुए हैं और इन सबका खुलासा भी हुआ है लेकिन सरकार ने इस पर कभी कुछ नहीं बोला और इस पर रोक लगाने का भी कभी कौई प्रयास भी नहीं किया है।
श्री खडगे ने तंज करते हुए ट्वीट किया ,“ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक विकसित भारत के लिए भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जरूरी है। भाजपा का विकसित भारत में योगदान,40 प्रतिशत कमीशन, दाल घोटाला, पेपर लीक घोटाला, खाद्य घोटाला, भूमि घोटाला, नौकरी घोटाला, राशन घोटाला। हकीकत : पिछले आठ सालों में भ्रष्टाचार पर जीरो एक्शन।”

नव भारत न्यूज

Next Post

मुर्मू ने सिक्किम में 700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शिलान्यास रखी

Sat Nov 5 , 2022
गंगटोक, 05 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के अंतिम दिन शनिवार को दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पांच अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। श्रीमती मुर्मू ने दो राजमार्ग परियोजनाएं रंगपो में अटल सेतु […]

You May Like