मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुयी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 07 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हो गयी हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपना वक्त बिता रही थी।
मुंबई छोड़ते वक्त प्रियंका काफी इमोशनल नजर आईं, जिसका एक वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है, जिसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “मुंबई का सफर पूरा हुआ,घर की बात ही अलग होती है।
सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं।
मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।”

नव भारत न्यूज

Next Post

गडकरी जबलपुर और मंडला को देंगे विभिन्न सड़क परियोजनाओं की सौगात

Mon Nov 7 , 2022
भोपाल,  (वार्ता) केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल जबलपुर और मंडला में 5315 करोड़ रूपये लागत की 543 किलोमीटर लम्बी 13 सड़क परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी […]

You May Like