नांदेड़ 10 नवम्बर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के कप्सीगुम्फा से गुरुवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरु की।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यात्रा में समाज के सभी वर्गो के लोग हिस्सा ले रहे हैं और यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
श्री गांधी कृष्णानूर एमआईडीसी इलाके में रात भर रुकने के बाद नांदेड़ के चंदसिंह पहुंचेंगे और फिर महती फाटा, मार्तला, काकंडी, जवाहरनगर और तुंफा फाटा जाएंगे।
श्री गांधी शाम को नांदेड़ शहर पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा ग्यारह नवंबर को हिंगोली जिले में प्रवेश करेगी।
Next Post
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया
Thu Nov 10 , 2022
एडिलेड, 10 नवंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सेमीफाइनल के लिये बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर तरजीह दी गई है। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस के बाद कहा, “हम […]

You May Like
-
December 16, 2021
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री से मिला – प्रदेश कपड़ा संघ
-
July 4, 2022
देश में कोरोना के 16135 नये मामले
-
January 31, 2022
मेडिकल आफिसर, पटवारी रिश्वते लेते गिरफ्तार
-
September 11, 2021
रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ का मोशन पोस्टर रिलीज