संयुक्त राष्ट्र,11 सितंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को कहा कि तालिबान को शामिल करना और अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना मानवीय तबाही तथा आर्थिक मंदी दोनों से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।
श्री गुटेरेस ने तालिबान को ‘प्रभावी तरीके से’ शामिल करने के लिए देशों के महत्व पर भी जोर दिया।
संरा महासचिव ने कहा कि 1947 से संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान में है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की उन लोगों की मानवीय सहायता करने में ‘महत्वपूर्ण भूमिका’ है जो अब हताशा की स्थिति में हैं।
श्री गुटेरेस ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के बारे में कहा कि देश की मौजूदा अनिश्चिततता को देखते हुए नयी व्यवस्थायें करना मुश्किल होगा।