करेन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

मेलबर्न, (वार्ता) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और हरफनमौला सैम करेन ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।

टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे करेन ने टूर्नामेंट के सुपर-12 चरण में सर्वाधिक 13 विकेट लिये।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में भी 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
करेन ने टूर्नामेंट में अपने 13 विकेट 11.38 की औसत से लिये, जबकि बल्लेबाज उनके खिलाफ सिर्फ 6.52 के रनरेट से ही रन बना सके।

चोट के कारण टी20 विश्व कप 2021 से बाहर रहने वाले करेन ने इस साल के आयोजन में इंग्लैंड के लिये डेथ ओवरों में खास भूमिका निभाई।
इंग्लिश गेंदबाज ने पावरप्ले और डेथ ओवरों जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर गेंदबाजी करते हुए अपनी विविधता का बखूबी इस्तेमाल किया।

करेन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिलने के बाद कहा, “जिस तरह से मैं गेंदबाजी करता हूं, मैं अपनी धीमी गेंदों के साथ विकेट को निशाना बनाता हूं और बल्लेबाजों को अनुमान लगाने देता हूं।विश्व चैंपियन होना कितना अच्छा है।”
विशेषज्ञों के एक पैनल और ऑनलाइन मतदान के संयोजन के आधार पर करेन को यह पुरस्कार दिया गया।
करेन के हमवतन जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स के अलावा शाहीन अफरीदी, शादाब खान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सिकंदर रजा और वनिन्दु हसरंगा को इस पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था।

नव भारत न्यूज

Next Post

बिरसा मुंडा जयंती पर शहडोल में द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस

Mon Nov 14 , 2022
शहडोल/भोपाल, 14 नवंबर (वार्ता) महान जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आदिवासी बहुल शहडोल जिले में जनजातीय गौरव दिवस का […]

You May Like