परिणिती चोपड़ा ने ऊंचाई का बीटीएस वीडियो शेयर किया

मुंबई, 14 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा ने अपनी फिल्म ऊंचाई का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म उंचाई रिलीज हो गयी है।
ऊंचाई में अमिताभ बच्चन ,अनुपम खेर, बमन ईरानी, डैनी डेंग्जोंग्पा, नफीसा अली, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा की अहम भूमिका है।

परिणिती चोपड़ा ने फिल्म उंचाई का बीटीएस वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
फोटो में परिणिती ,अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और सारिका सभी एक साथ एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए परिणिती ने लिखा, “इन खास मोमेंट्स ने ऊंचाई फिल्म बना दी।
फिल्म का शूट मेरे जीवन के लिए किसी ब्लेसिंग के जैसा था।

नव भारत न्यूज

Next Post

अक्षय कुमार ने हेराफेरी 3 में काम नहीं करने की बतायी वजह

Mon Nov 14 , 2022
मुंबई, 14 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हेराफेरी 3 में काम नहीं करने की वजह बतायी है। हेरा फेरी फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी में शामिल है। हेराफेरी और फिर हेराफेरी में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी ने काम किया, जिसे दर्शकों ने बेहद […]

You May Like