नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नाडीस का लम्बी बीमारी के बाद आज कर्नाटक के मेंगलुरु में निधन हो गया।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल श्री फर्नांडीस के निधन गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा “आस्कर फर्नांडीस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। वह कांग्रेस के एक दिग्गज नेता थे और सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच का हमारे समय की राजनीति पर गहरा असर है। कांग्रेस परिवार को उनकी सूझबूझ और मार्गदर्शन की कमी खलेगी।”
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अत्यंत विश्वास पात्र केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके श्री फर्नांडीस 80 साल के थे। उन्हें जुलाई में कर्नाटक में मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली।
Next Post
अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने में व्यस्त है भाजपा: चिदम्बरम
Mon Sep 13 , 2021
नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम गुजरात में पांच साल से मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे विजय रूपाणी को अचानक हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भाजपा सिर्फ अपने असफल मुख्यमंत्रियों को बदलने […]

You May Like
-
November 30, 2022
खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शरत कमल
-
May 15, 2022
क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा लडने से अक्षम: राहुल
-
December 5, 2022
पर्ल वी पुरी का पंजाबी गाना ‘होरा नू’ रिलीज
-
January 17, 2022
भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी सुचित्रा सेन ने
-
October 13, 2022
थाईलैंड को 74 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत