दिल्ली निगम चुनाव में 50 फ़ीसदी मतदान

नयी दिल्ली, 04 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में शाम साढ़े पाँच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ।
राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े पाँच बजे तक लगभग 50 फीसदी दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ और किसी भी इलाक़े से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नतीजे सात दिसंबर को आयेंगे।
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतगणना सात दिसंबर को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है। परिसीमन के बाद इस साल की शुरुआत में उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों का एकीकरण करके दिल्ली नगर निगम का बना था। उसके बाद यह पहला चुनाव है।

नव भारत न्यूज

Next Post

भारतीय नौसेना, देश का गौरव

Mon Dec 5 , 2022
रविवार को नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया.इस अवसर पर नौसेना की शक्ति के बारे में बताया गया.नौसेना अध्यक्ष एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार ने साफ तौर पर कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है.यह सही भी है.भारतीय नौसेना हमारे देश का गौरव है. […]

You May Like