बदमाशों ने डेढ़ दर्जन कारों के शीशे फोड़े

ग्वालियर:थाटीपुर में देर रात डेढ़ दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों को अज्ञात बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है, जिसमें बाईक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।घटना थाटीपुर थाना अंतर्गत सुरेश नगर और गल्ला कोठार इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित वाहन मालिकों का कहना है कि रात में बाईक सवार दो बदमाशों ने सरिए से वारदात की है।

अज्ञात आरोपियों ने महज 45 मिनिट में एक के बाद एक डेढ़ दर्जन चार पहिया वाहनों को निशाना बनाते हुए उनके कांच तोड़ दिए। कार मालिक नारायण श्रीवास्तव और शिवम गौतम का कहना है कि पिछले माह भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें चार पांच कारों के कांच अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिए थे। वारदात कैमरे में कैद हुई है।

पीड़ितों ने पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। फुटेज में तस्वीरें साफ नहीं हैं।घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस मुखबिरों का सहयोग ले रही है। फिलहाल पुलिस ने बाईक सवार अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

नव भारत न्यूज

Next Post

कमलनाथ ने दी सोनिया को जन्मदिन की बधाई

Fri Dec 9 , 2022
भोपाल, 09 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च नेता, भारतीय राजनीति में त्याग की मूर्ति और भारत के लोकतंत्र को नई दिशा […]

You May Like