भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शक्ति केंद्रों की बैठकें लेकर की चुनावी व्यूहरचना

ग्वालियर : भाजपा महानगर के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी तैयारियों के लिए शक्ति केंद्रों की बैठकें ली। बैठकों में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने एवं मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुने जाने को लेकर विस्तृत तैयारियां और बूथ सशक्तिकरण पर विचार कर रूपरेखा बनाई गई ।भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने वार्ड क्रमांक 48 छत्री तारागंज में आयोजित शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का आधार है हमारे बूथ जितने अधिक मजबूत होंगे, हमारी जीत का लक्ष्य भी उतना ही विशाल होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह कुशवाह, सतीश साहू, नवीन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
बूथ की मजबूती हमारे संगठन का मूलमंत्र है : प्रजापति
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने विवेकानंद मंडल के वार्ड क्रमांक 46 में तेली की बजरिया स्थित मंदिर पर शक्ति केंद्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ की मजबूती हमारे संगठन का मूलमंत्र है। हमारे संगठन को पूर्वजों ने अथक परिश्रम और त्याग कर इस राष्ट्र, प्रदेश और जिला मंडल को मजबूत करने का काम किया।बैठक में सेक्टर के पालक भगवत सहाय संयोजक, सुनील श्रीवास्तव नारायण दास प्रजापति, अमित बंसल विनोद पवैया सुरेश दुबे राजकुमार प्रजापति प्रिंस मझवार संजय पवैया कैलाश किरार गजेंद्र सिंह तोमर मनोज राठौर कमलेश तिवारी अनूप करोसिया मोहन रजक आदि सभी पोलिंग बूथ के प्रभारी उपस्थित थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर के प्रभारी उपेंद्र सिंह बैस के मुख्य आतिथ्य में वार्ड 24 में शक्ति केंद्र की बैठक हुई। बैस द्वारा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनबायी गई। बैठक में मंडल के प्रभारी धर्मेंद्र राणा, रामकृष्ण मंडल के अध्यक्ष उमेश सिंह भदोरिया, दिनेश दीक्षित, संजय शर्मा, श्यामानंद शुक्ला, वार्ड 24 के पार्षद नागेंद्र राणा, वार्ड संयोजक विकास सिंह अग्र, पूर्व पार्षद केश कली जाटव, उषा मिश्रा, राकेश पुष्पद, धर्मेंद्र कुशवाहा, जसवंत कुशवाह, ऋषभ कटारे, भागीरथ कुशवाह, अंकुश कंसोठिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

रेलवे इंस्टीट्यूट पर फिर से एनसीआरएमयू का कब्जा

Sat Dec 24 , 2022
ग्वालियर: रेलवे इंस्टीट्यूट ग्वालियर के चुनाव प्रक्रिया में एनसीआरएमयू के पैनल ने भारी मतों से विजय हासिल की। एनसीआरएमयू के पैनल से सचिव पद पर शिशिर जायसवाल, उपाध्यक्ष पद पर पंजाब सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर मुनेश शर्मा, चार सदस्य पद पर प्रवीण राघव, संजीव शर्मा, आशुतोष यादव, रवि कुमार ने […]

You May Like