मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह आज

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के प्रतीक चिन्ह का होगा अनावरण
केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में होगा भव्य कार्यक्रम-28 खेल प्रतिभाएँ होंगी पुरस्कृत 

रवींद्र भवन में शाम 6 बजे होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में वर्ष 2020 की खेल प्रतिभाओं को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2022

आगामी 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइक्लिंग) दिल्ली में खेला जायेगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो स्लैलम और रोइंग खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

मध्यप्रदेश में होने वाले KIYG -2022 में पहली बार तलवारबाजी को भी शामिल किया गया है। लगातार 13 दिनों तक 27 खेल 9 शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हज़ार खिलाड़ी, 303 अंतरराष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इस खेल महाकुंभ का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वालंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।

खेल पुरस्कार

एकलव्य पुरस्कार में सुषमा वर्मा- क्याकिंग-कैनोइंग, तुषिता सिंह- सॉफ्ट टेनिस, स्पर्श खरे- वूशु, अर्जुन सिंह- घुड़सवारी, सुनील डावर- एथलेटिक्स, गौरांशी शर्मा-बैडमिंटन (दिव्यांग), राममिलन यादव- सेलिंग, अंकित शर्मा- फेन्सिंग, अनुराधा अहिरवार- तीरंदाजी, प्रीति रजक- शूटिंग, शशांक पटेल- ताईक्वांडो, साधना सेंगर- हॉकी और ध्रुवराज कुर्रे- पावरलिफ्टिंग के लिये सम्मानित किये जायेंगे।

विक्रम पुरस्कार में विश्वजीत सिंह- कैनो स्लालम, सुनिधी चौहान- शूटिंग, निधि नन्हेट- कराते, परिधि जोशी- घुड़सवारी, मंजू बम्बोरिया- बॉक्सिंग, एकता यादव- सेलिंग, विवेक सागर प्रसाद- हॉकी, हर्षवर्धन तोमर- बास्केटबॉल, पूजा मालवीय- मल्लखंब और प्राची यादव- पैरा कैनो के लिये पुरस्कृत होंगे।

विश्वामित्र पुरस्कार में श्री वीरेन्द्र डबास- पैरा एथलेटिक्स एवं तैराकी, श्री रिचपाल सिंह सलारिया तीरंदाजी और डॉ. हबीब हसन- हॉकी के लिये पुरस्कृत होंगे।

स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार में वैष्णवी कहार- मल्ल्खंब और लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार- श्री अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इंदौर टेबल टेनिस संघ को पुरस्कृत किया जाएगा।

नव भारत न्यूज

Next Post

मोदी ने नेपाल के नये प्रधानमंत्री प्रचंड को बधाई दी

Mon Dec 26 , 2022
नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर श्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ को आज बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीटर पर लिखा, “नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने पर कॉमरेड प्रचंड को बहुत बहुत बधाई। भारत एवं नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध हमारे प्रगाढ़ […]

You May Like