भारत ने वेल्स को हराया, पूल-डी में रहा दूसरे स्थान पर

भुवनेश्वर,(वार्ता) भारत ने आकाशदीप सिंह के दो गोलों की बदौलत गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में वेल्स को 4-2 से हराकर पूल-डी में दूसरा स्थान हासिल किया।
कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में शमशेर सिंह (21वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिये एक-एक गोल किया, जबकि आकाशदीप (32वां, 45वां मिनट) ने दो गोल जमाये।
भारत को पूल-डी में पहला स्थान हासिल करने के लिये कम से कम आठ गोल के अंतर से जीतने की जरूरत थी, हालांकि मेजबान टीम यहां वैसी आक्रामकता नहीं दिखा सकी।
भारत ने पहली सीटी बजते ही वेल्स के अर्द्ध में जगह बना ली लेकिन गोलकीपर टोबी रेनोल्ड्स कॉटेरिल ने उसे गोल नहीं करने दिया। मनदीप सिंह ने पहला क्वार्टर समाप्त होने से ठीक पहले गोल पर एक और निशाना साधा मगर इस बार भी गेंद कॉटेरिल को पार नहीं कर सकी।

नव भारत न्यूज

Next Post

योलो कैब ने दिल्ली एनसीआर में सेवाएं शुरू की

Fri Jan 20 , 2023
नयी दिल्ली, (वार्ता) फ्री रेंटल कैब प्लेटफार्म योलो कैब ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्लीएनसीआर) में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इस प्लेटफार्म पर पंजीकृत चालकों से किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जायेगा। चालक निःशुल्क इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकेंगे तथा अपनी राइड भी पूरी कर […]

You May Like