मिल मजदूरों ने भाजपा शासन का कांच मिल रोड पर पुतला दहन किया

ग्वालियर: जेसी मिल श्रमिको के वर्षो से लंबित भुगतान, हर जे.सी मिल मजदूर को आवास या भूखंड देने की मांग को लेकर मजदूरों द्वारा भाजपा शासन का कांच मिल रोड पर पुतला दहन किया गया।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भा ज पा की प्रदेश सरकार पर जे सी मिल मजदूरों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन ने उपचुनाव में वादा किया था की जे.सी मिल मजदूरों का भुगतान व आवास दिया जावेगा पर आज तक जे.सी मिल मजदूरों को न्याय नहीं मिला।

शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन की वादा खिलाफी व जे.सी मिल मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा शासन का पुतला दहन किया गया। शर्मा ने भा ज पा शासन को चेतावनी देते हुए कहा की जे सी मिल की सम्पत्ति बिक्री पर भा ज पा शासन ने रोक लगाई जिससे जे सी मिल मजदूरों का पैसा नही मिल पा रहा है। शर्मा ने कहा कि जे सी मिल मजदूरों के साथ न्याय की लड़ाई कांग्रेस पार्टी जब तक लड़ेगी जब तक जे सी मिल मजदूर के साथ न्याय नहीं हो जाता। आभार प्रदर्शन सोनू कुशवाह ने किया और कहा कि हम जे सी मिल मजदूर की लड़ाई जारी रखेंगे.
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन भदकारिया, राजेश खान, महामंत्री जितेंद्र भदौरिया, रामखिलाडी सिकरवार, देशराज कुशवाह, अशोक टरेतियां, राजू भदौरिया, पी पी शर्मा,धर्मेंद्र बर्मा, मनीष मन्ना, सकील मंसूरी, विक्रम शर्मा, उमेश भदौरिया, रणवीर चौधरी, सुभाष शर्मा, पुरुषराम तोमर,राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

नव भारत न्यूज

Next Post

सभी के सहयोग से अविस्मरणीय रहा कार्यकाल: कौशलेन्द्र विक्रम सिंह

Tue Jan 31 , 2023
चार्ज देने के पहले पत्रकारों से बतियाए निवर्तमान कलेक्टर ग्वालियर: ग्वालियर से स्थानांन्तरित हुये कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह प्रसन्नचित मूड में दिखे। उन्होंने चार्ज देने से पूर्व पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि उन्होंने चार्ज लेने पर भी प्रेस से चर्चा की थी। इससे आप सब समझ लें कि […]

You May Like