भोपाल, बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की बसपा से आये कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सामाजिक समरसता के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है. वर्तमान परिस्थितियों में देश का संविधान खतरे में है, उसको बचाया जाना आवश्यक है.
भारत का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है. भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है. हम सब कांग्रेस की नीतियों और दिग्विजय सिंह के भोपाल विजन डॉक्यूमेंट को हर घर तक पहुंचाएंगे तथा कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण सिंह, मनोहर अहिरवार व कलीम भाई के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह से भेंट कर सदस्यता ग्रहण की तथा उनके प्रति समर्थन जताया.