नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती पर बधाई दी है। श्री गांधी ने हिन्दी और अंग्रेजी में किये एक ट्वीट में कहा, “ गुरु नानक देव जी के 550 वीं जयंती प्रकाश पर्व की आप सब को हार्दिक बधाई। गुरु पूरब दी लख-लख बधाइयां।”
श्रीमती वाड्रा ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा “ सेवा से बड़ा कोई सौदा (व्यापार) नहीं है। धर्म का मूल संदेश इंसानियत से प्रेम है। महिलाओं का सम्मान हमारा कर्तव्य है। जात-पात, ऊँच-नीच तोड़ो। पूरे विश्व में प्रकाश फैलाने वाली गुरूनानक देव की वाणी की आज हमारे देश को बहुत जरुरत है। आपको गुरु पर्व की शुभकामनाएँ।”